बेंगलुरू: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नये अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने गुरूवार को कहा कि टीम 2023 एशिया कप के लिये पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं, इस पर बोर्ड फैसला नहीं कर सकता क्योंकि इस तरह के निर्णय करने के लिये वह सरकार पर निर्भर है। कनार्टक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बिन्नी ने कहा कि बीसीसीआई ने अगले साल पाकिस्तान की यात्रा करने के लिये अभी तक सरकार से संपर्क नहीं किया है लेकिन अंतत: इस मामले पर फैसला केंद्र सरकार को ही करना है।
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी
