Asia Cup 2023 Final, IND vs SL: आज भारत-श्रीलंका के बीच एशिया में बादशाहत की होगी जंग, जानिए खिताबी मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 17, 2023, 12:11 PM IST

India vs Sri Lanka, Asia Cup 2023 Final, Match Preview: भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप और मल्टी नेशन टूर्नामेंट में पिछले पांच साल से चले आ रहे खिताबी सूखे खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें...

KEY HIGHLIGHTS
आज भारत और श्रीलंका के बीच है खिताबी भिड़ंत
सुपर फोर में भारत ने दी थी श्रीलंका को मात
भारतीय टीम की आठवीं बार खिताबी जीत पर है नजर

कोलंबो: रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को यहां होने वाले एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ प्रबल दावेदार होगी जिसमें वह पांच साल से कई देशों के टूर्नामेंट में ट्रॉफी नहीं जीतने के सूखे को खत्म करने के लिए बेताब होगी। अक्षर पटेल भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन उनकी चोटें चिंता का विषय हैं। श्रीलंकाई टीम को अपने मुख्य स्पिनर महीष तीक्ष्णा की सेवायें नहीं मिल पायेंगी क्योंकि वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गये हैं।

India vs Sri Lanka Asia Cup Final Match Preview

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप फाइनल मैच प्रीव्यू

खिताबी जीत पर होगी भारत की नजर

भारतीय टीम ने पिछले पांच वर्षो में कोई खिताब नहीं जीता है जिससे रविवार को उसके लिए अपनी कैबिनेट में एक और ट्रॉफी शामिल करने का अच्छा मौका होगा। विश्व कप से पहले खिताबी जीत उस टीम के लिए मनोबल बढ़ाने के लिए आदर्श होगी जो सभी विभागों में पूरी तरह से खरी नहीं उतरी है। लेकिन कुछ महीने पहले से तुलना की जाये तो टीम तब से कहीं अधिक मजबूत दिख रही है।

End of Feed