IPL 2024: हार्दिक के गुजरात छोड़ने पर पहली बार आशीष नेहरा ने दी प्रतिक्रिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 16, 2024, 07:09 PM IST

IPL 2024: गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने पहली बार हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने पर प्रतिक्रिया दी है। हार्दिक पंड्या और (चोटिल) मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की जगह भरना आसान नहीं होता है। लेकिन इससे सीख मिलती है और इसी तरह से टीम आगे बढ़ती है।

IPL 2024: गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने शनिवार को यहां कहा कि उन्होंने हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस में वापसी नहीं करने के लिए कभी मनाने की कोशिश नहीं की लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उन्हें इस स्टार ऑलराउंडर के अनुभव की कमी खलेगी।

HARDIK PANDYA With Ashish Nehra

हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा (साभार-IPL)

गुजरात टाइटंस ने हार्दिक की अगुवाई में अपने पदार्पण वर्ष में ही आईपीएल का खिताब जीता था जबकि पिछले साल टीम फाइनल में पहुंची थी। हार्दिक हालांकि आगामी सत्र के लिए कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं।

End of Feed