ENG vs AUS: रोमांचक मुकाबले में जीता ऑस्ट्रेलिया, पैट कमिंस और लियोन ने इंग्लैंड से छीना मैच

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 20, 2023, 11:57 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को दो विकेट से हरा दिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 281 रन की दरकार थी, जिसे उसने उस्मान ख्वाजा और पैट कमिंस की शानदार पारी के दम पर 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला टेस्ट
  • इंग्लैंड को 2 विकेट से दी पटखनी
  • उस्मान ख्वाजा और कमिंस जीत केहीरो

एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले गए एशेज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 281 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पैट कमिंस ने नाबाद 40 और लियोन ने 16 रन की पारी खेली। उन्होंने नाथन लियोन के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन लिया।

eng vs aus

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (साभार-AP)

पैट कमिंस की मैच जिताऊ पारी

End of Feed