Ashes 2025: इंग्लैंड के बैजबॉल को चैलेंज करने के लिए तैयार है ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ गेंदबाज, अभी से कर ली तैयारी

Scott Boland Challenge: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम एक बार फिर से धमाकेदार भिड़ंत के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच साल के अंत में एशेज का आयोजन किया जाने वाला है। इससे पहले स्कॉट बौलेंड ने इंग्लैंड को चेतावनी दे दी है।

Scott Boland Challenge: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड का मानना है कि वह इस बार इंग्लैंड के बल्लेबाजों की किसी भी रणनीति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 2023 की एशेज सीरीज में इंग्लैंड की ‘बाज़बॉल’ रणनीति ने उन पर लगातार आक्रामक खेल दिखाया था, लेकिन अब वह अपनी गेंदबाजी को और निखरा हुआ मानते हैं।

Scott boland ap

स्कॉट बौलेंड (फोटो- AP)

रिकॉर्ड तोड़ औसत और करियर की खास उपलब्धियां

पिछली एक सदी में टेस्ट क्रिकेट में 50 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में बोलैंड का गेंदबाजी औसत सबसे कम है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका टेस्ट में उन्होंने हैट्रिक लेकर अपना औसत 16.53 कर लिया, जिससे वह सर्वकालिक सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए। अपने डेब्यू एशेज सीरीज में, जब ‘बैज़बॉल’ का दौर शुरू नहीं हुआ था, बोलैंड ने 9.55 के औसत से 18 विकेट झटके थे। लेकिन 2023 की एशेज में, ब्रेंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद, वह केवल दो टेस्ट में 115.50 के औसत से दो ही विकेट ले पाए।

End of Feed