Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया ने जीता लॉर्ड्स टेस्ट, यादगार शतक जड़कर भी इंग्लैंड को नहीं जिता पाए बेन स्टोक्स

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 2, 2023, 08:49 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स में खेले गए मौजूदा एशेज के दूसरे टेस्ट में 43 रन से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बेन स्टोक्स की कप्तानी शतकीय पारी पर पानी फिर गया।

लंदन: पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के दूसरे एशेज टेस्ट में 43 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। जीत के लिए चौथी पारी में 371 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पांचवें दिन 257 रन बनाने थे। लेकिन मेजबान टीम कप्तान बेन स्टोक्स की 215 गेंद में 155 रन की यागदार शतकीय पारी खेलने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकी और 327 रन बनाकर ढेर हो गई। जब तक स्टोक्स मैदान पर थे तब तक इंग्लैंड की जीत की संभावनाएं भी जीवित थीं। सीरीज के पहले टेस्ट मैच का नतीजा भी पांचवें दिन निकला था जहां ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक अंदाज में 2 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में विजयी शुरुआत की थी। लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया है।

114/4 के स्कोर के साथ इंग्लैंड ने की शुरुआत

पांचवें दिन के खेल की शुरुआत इंग्लैंड ने 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 114 रन के स्कोर के साथ की। चौथे दिन नाबाद रहे बेन स्टोक्स और बेन डंक्ले ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 157 गेंद में पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। लेकिन लंच से पहले इस साझेदारी को जोश हेडलवुड ने तोड़ दिया। डंक्ले हेजलवुड की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों लपके गए। उन्होंने 83 रन बनाए और शतक पूरा करने से चूक गए। डंक्ले के आउट होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 177 रन बना लिए थे और स्टोक्स ने अपना अर्धशतक 99 गेंद में पूरा कर लिया था।

End of Feed