अरुण धूमल और खैरुल मजूमदार की IPL संचालन समिति में निर्विरोध वापसी तय

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में अरुण धूमल और खैरुल मजूमदार का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने शुक्रवार को दोनों के नामांकन को मंजूरी दे दी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने शुक्रवार को आईपीएल संचालन समिति के चेयरमैन पद के लिए अरुण धूमल और सदस्य पद के लिए खैरुल मजूमदार के नामांकन को मंजूरी दे दी जिससे दोनों का 18 सितंबर को होने वाले चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। बीसीसीआई की मुंबई स्थित मुख्यालय में होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान धूमल और मजूमदार को निर्विरोध चुना जाएगा।

Arun Dhumal

अरुण धूमल (फोटो क्रेडिट AI Generated)

दोनों के नामांकन में नहीं पाई गई कोई खामी

बीसीसीआई की ओर से जारी चुनाव संबंधी नोटिस में कहा गया,'चुनाव अधिकारी ने संबंधित पदों के लिए उम्मीदवारों के नामांकन आवेदनों की जांच कर ली है और बीसीसीआई चुनाव 2026 के लिए वैध रूप से नामांकित उम्मीदवारों की सूची घोषित की है। संचालन समिति के लिए अरुण सिंह धूमल और खैरुल जमाल मजूमदार वैध उम्मीदवार हैं।'

End of Feed