सुपर-ओवर में टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले अर्शदीप ने बताया क्या थी प्लानिंग (वीडियो)

IND vs SL: भारतीय टीम की जीत का रथ श्रीलंका ने रोक ही दिया था, अगर अर्शदीप सिंह 19वें ओवर और फिर सुपर-ओवर में इतनी अच्छी गेंदबाजी न करते। अर्शदीप की गेंदबाजी का ही नतीजा था कि टीम इंडिया ने सुपर-ओवर में श्रीलंका को हरा दिया।

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की जीत का रथ पथुम निसांका और श्रीलंका ने रोक ही दिया था, लेकिन अर्शदीप सिंह ने ऐसा होने नहीं दिया। पहले 19वें ओवर और फिर सुपर-ओवर में उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की, टीम इंडिया का विजयी अभियान आखिरी मैच में भी जारी रहा। अब उन्होंने अपने स्पेल के बारे में बात की है और बताया है कि आखिर किस योजना के साथ वह श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने सुपर ओवर में अपनी सफलता का श्रेय वाइड यॉर्कर फेंकने की अपनी काबिलियत को दिया। श्रीलंकाई बल्लेबाज पाथुम निसांका और कुसल परेरा ने शुक्रवार को अर्शदीप के दो ओवरों में 26 रन जुटाए। लेकिन बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अच्छी वापसी की और सुपर ओवर में सिर्फ दो रन दिए और साथ ही परेरा और दासुन शनाका के विकेट भी लिए।

arshdeep singh

अर्शदीप सिंह (साभार-X)

बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में अर्शदीप ने कहा, ‘‘मैं सोच रहा था कि पावर प्ले में हमारे खिलाफ रन बने। लेकिन बाद में सभी ने योगदान दिया और मैच को सुपर ओवर तक ले गए। सुपर ओवर में मेरी योजना स्पष्ट थी कि वाइड यॉर्कर फेंको और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को सिर्फ ऑफ-साइड में ही रन बनाने दो।। ’’ यह योजना कारगर रही जिससे परेरा और शनाका दोनों डीप प्वाइंट (रिंकू सिंह) और डीप बैकवर्ड प्वाइंट (जितेश शर्मा) पर कैच आउट हुए। इस तरह सुपर ओवर में भारत विजेता बना।

End of Feed