Arshdeep Singh Samreen Kaur Video: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कथित तौर पर धर्मशाला की गलियों का बताया जा रहा है। वीडियो में वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप सिंह अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर का हाथ पकड़कर धर्मशाला की गलियों में घूम रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कोई सुरक्षा दिखाई नहीं दे रही है। वह खुलेआम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अकेले घूम रहे हैं। इस दौरान लोगों ने उन दोनों का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
अर्शदीप सिंह (फोटो साभार- Instagram/samreenkaur__)
समरीन कौर (samreenkaur__)
गर्लफ्रेंड की हाथ में हाथ डाले घूमते दिखे अर्शदीप
सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि दोनों को दुनिया की कोई परवाह नहीं है। हालांकि, अर्शदीप सिंह लोगों को उनके वीडियो बनाने से रोकते दिख रहे हैं। बता दें कि अर्शदीप सिंह IPL में पंजाब किंग्स की टीम से खेल रहे हैं और इस समय हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हैं। IPL 2026 का 55वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। देखें वीडियो-
कौन हैं समरीन कौर
समरीन कौर पंजाबी फिल्मों की हिरोइन हैं। उनका जन्म साल 1999 में जम्मू में हुआ है। समरीन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 2' से की थी। उन्होंने 'नेल पॉलिश' और '83' जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है। वह बादशाह के 'बावला', जस मानक के 'यारा तेरे वरगा' और जुबिन नौटियाल के 'तुझे भूलना तो चाहा' जैसे म्यूजिक वीडियो में भी लीड एक्ट्रेस के रूप में काम किया है।
समरीन कौर (samreenkaur__)
समरीन कौर इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उनके इस सोशल मीडिया अकाउंट पर 4.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह पिछले काफी दिनों से पंजाब किंग्स के IPL मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आ जाती हैं।
