अर्शदीप सिंह ने तोड़ा टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का भारतीय रिकॉर्ड, बने नंबर वन

अर्शदीप सिंह ने अमेरिका के खिलाफ कहर बरपाते हुए टी20 विश्व कप इतिहास में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का नया भारतीय रिकॉर्ड कायम कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका के खिलाफ चमके अर्शदीप
  • 4 ओवर में 9 रन देकर चटकाए 4 विकेट
  • बने टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय बॉलर

न्यूयॉर्क: भारत के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अमेरिका के खिलाफ न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप 2024 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। अर्शदीप ने पहले ही ओवर में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा और अमेरिका के दो बल्लेबाजों को पहली और आखिरी गेंद पर चलता कर दिया। इस शानदार शुरुआत के बाद अर्शदीप ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अंत में 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट के साथ मैच का अंत किया।

Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

तोड़ा अश्विन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

अर्शदीप ने इस प्रदर्शन की बदौलत रविचंद्रन अश्विन का टी20 विश्व कप में किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अश्विन ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 11 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। अर्शदीप ने 2 रन के अंतर से अश्विन का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सूची में तीसरे पायदान पर हरभजन सिंह हैं। भज्जी ने साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे।

End of Feed