अर्शदीप सिंह ने टी20 विश्व कप में अपनी सफलता का बड़ा श्रेय इस भारतीय खिलाड़ी को दिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 03:24 PM IST

Arshdeep Singh in T20 World Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा पेसर अर्शदीप सिंह ने टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर अपनी शानदार सफलता का श्रेय भुवनेश्वर कुमार को भी दिया है। अर्शदीप ने एशिया कप के बाद से बहुत सुधार करते हुए इस टी20 विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

अर्शदीप सिंह मौजूदा टी20 विश्व कप में अपनी सफलता का श्रेय भुवनेश्वर कुमार को देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह सीनियर तेज गेंदबाज पावरप्ले के ओवरों में लगातार दबाव बना रहा है जिससे उनके लिए विकेट हासिल करना आसान हो गया है। अर्शदीप ने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने शुरुआती ओवरों में क्रमशः बाबर आजम और क्विंटन डिकॉक जैसे शीर्ष बल्लेबाजों को आउट करके भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

arshdeep_singh

अर्शदीप सिंह (AP)

अर्शदीप ने तीन मैच में 7.83 की इकोनॉमी रेट से सात विकेट चटकाए हैं। भुवनेश्वर के नाम इतने ही मैच में तीन विकेट हैं लेकिन उन्होंने 10.4 ओवर में सिर्फ 4.87 की इकोनॉमी रेट से रन देते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। अर्शदीप ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पांच विकेट की हार के बाद कहा, ‘‘हम बल्लेबाजों की कमजोरियों का अध्ययन करते हैं। मैं और भुवी भाई शुरुआत में कुछ स्विंग हासिल करके बल्लेबाजों को छकाने का प्रयास करते हैं। मैं बल्लेबाज को निशाना बना पाता हूं क्योंकि भुवी भाई इतनी किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं कि बल्लेबाज पहले से ही दबाव में है।’’

End of Feed