IND vs NZ: तीसरे टी20 मुकाबले में इतिहास की दहलीज पर अर्शदीप सिंह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका है। पिछले मुकाबले में दो विकेट लेकर उन्होंने पहले ही भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

वेलिंगटन के हेनरी क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया जब तीसरे टी20 मुकाबले में सीरीज कब्जा करने के इरादे से उतरेगी तो तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास मौका होगा कि वह इसे हमेशा के लिए खास बना दें। शुरुआती दो मुकाबला जीतकर फिलहाल टीम इंडिया 2-0 से आगे है। पहला मुकाबला भारत ने 226 रन बनाकर जीता था जबकि दूसरे मुकाबले में 181 रन का मुश्किल लक्ष्य हासिल किया था। तीसरे मुकाबले में अर्शदीप के पास इतिहास रचने का मौका है। वह इससे दो कदम दूर खड़े हैं। पिछले मैच में दो विकेट लेकर अर्शदीप सिंह एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज पहले ही बन चुके हैं, लेकिन अब उनके सामने दुनिया का सबसे सफल गेंदबाज बनने का मौका है। अर्शदीप इस साल 38 विकेट चटका चुके हैं। एक साल में भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले ही मुकाबले में भुवनेश्वर को पीछे छोड़ा है।

Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह (साभार-X)

इतिहास की दहलीज पर अर्शदीप सिंह

वेलिंगटन में अर्शदीप सिंह अगर दो विकेट ले लेते हैं तो एक कैलेंडर ईयर में फुल मेंबर टीम के तौर पर 40 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड जोशुआ लिटिल के नाम है। आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ ने साल 2022 में 39 विकेट चटकाए थे। फुल मेंबर टीम के तौर पर यह किसी गेंदबाज का सबसे सफल रिकॉर्ड है।

End of Feed