क्रिकेट के मैदान में सचिन, विराट, रोहित और धोनी के साथ उतरेंगे लियोनेल मेसी

इस साल दिसंबर में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक अनोखा नजारा दिख सकता है अर्जेंटीना के वर्ल्ड चैंपियन फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत के स्टार क्रिकेटर्स के साथ क्रिकेट की 22 गज की पिच पर दो-दो हाथ करते नजर आ सकते हैं।

मुंबई: फुटबॉल की दुनिया के सुपर स्टार और अर्जेंटीना के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान लियोनेल मेसी 14 साल लंबे अंतराल के बाद भारत दौरे पर आ रहे हैं। 13 से 15 दिसंबर के बीच अपने तीन दिन के भारत दौरे पर मेसी कोलकाता, दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे। मेसी को कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर सम्मानित किया जाएगा। अपनी यात्री के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेसी भारत के स्टार क्रिकेट खिलाड़यों के साथ वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।

Lionel Messia _FIFA World Cup_X

लियोनेल मेसी (फोटो क्रेडिट FIFAWorldCup X)

भारत के स्टार क्रिकेटर आएंगे मेसी के साथ नजर

14 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले क्रिकेट मैच में मेसी के साथ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। सात-सात खिलाड़ियों वाली टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में दर्शकों मेसी की ड्रिब्लिंग की जगह क्रिकेट का क्लास देखने का मौका मिलेगा। ये भारतीय क्रिकेट और फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक अनोखा नजारा होगा।

End of Feed