खून में क्रिकेटः बड़े बेटे के बाद अब राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय को मिली सफलता, इस टीम में मिली जगह

Anvay Dravid New Achievement: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज व पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का छोटा बेटा अन्वय द्रविड़ भी अब धीरे-धीरे सफलताओं की सीढ़ियों पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले उनके बड़े बेटे का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ था। अब छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ के नाम खास सफलता दर्ज हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे को मिली सफलता
  • छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ का अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी टीम में चयन
  • पिछले साल बड़े बेटे समित द्रविड़ का भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ था सेलेक्शन

क्रिकेट खून में है, ये कहावत राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के परिवार पर सटीक बैठती नजर आ रही है। द्रविड़ के बड़े बेटे के बाद अब छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) को भी खास सफलता हाथ लगी है। अन्वय द्रविड़ को बीसीसीआई की अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीम C में शामिल किया गया है। चैलेंजर ट्रॉफी चैंपियनशिप 5 से 11 नवंबर के बीच खेली जाएगी।

Anvay Dravid Younger Son Of Rahul Dravid Selected In U19 Challenger Trophy Squad

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को मिली सफलता (X/PTI)

गौरतलब है कि पिछले साल राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था। लेकिन चोट के कारण समित उस सीरीज के मैचों में नहीं खेल पाए थे। अब उनके छोटे बेटे को सफलता की ओर बढ़ने के लिए पहली सीढ़ी चढ़ने का मौका मिल गया है।

End of Feed