ODI World Cup: वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका, दो धाकड़ खिलाड़ी हुए बाहर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Oct 12, 2023, 04:09 PM IST

ODI World Cup, Anrich Nortje And Sisanda Magala Ruled Out: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इस महामुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के दो धाकड़ खिलाड़ी बाहर हो गए हैं।

ODI World Cup, Anrich Nortje And Sisanda Magala Ruled Out: वनडे वर्ल्ड कप की उलटी गिनटी शुरू हो चुकी है। भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड का आगाज होने वाला है। इसको लेकर भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका सहित कई टीमों ने ऐलान भी कर दिया है। लेकिन, इस बीच दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के दो धाकड़ खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, एनरिक नोर्किया और सिसंडा मगाला के टीम से बाहर होने पर दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने गुरुवार को इसकी पुष्टि भी कर दी है।

Anrich Nortje

एनरिक नोर्किया। (फोटो- ICC Twitter)

नोर्किया और मगाला टीम से हुए बाहर

दक्षिण अफ्रीका के घातक गेंदबाज एनरिक नोर्किया और सिसंडा मगाला चोट के कारण वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के 15 सदस्यीय टीम में एंडिले फेहलुकवायो और लिजाद विलिसम को शामिल किया गया है। बता दें कि नोर्किया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान पीठ के निचले हिस्से में ऐंठन की शिकायत की थी। वहीं, सिसंडा मगाला भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल हो गए थे।

End of Feed