2019 वर्ल्ड कप में रायडू को शामिल न करना बड़ी गलती, कुंबले ने की कोच और कप्तान की आलोचना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2023, 04:46 PM IST

आईपीएल से संन्यास ले चुके अंबाती रायडू को लेकर भारत के पूर्व गेंदबाज ने सेलेक्टर की आलोचना की है। 2019 वर्ल्ड कप में रायडू को जगह नहीं मिली थी और उनके स्थान पर विजय शंकर को स्क्वॉड में शामिल कर लिया था। अब कुंबले ने रायडू को न शामिल करने पर सवाल उठाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • थ्री डी प्लेयर का मुद्दा एक बार फिर उछला
  • अनिल कुंबले ने किया रायडू का समर्थन
  • 2019 वर्ल्ड कप में नहीं मिली थी जगह

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला अंबाती रायडू के लिए आखिरी मैच था। उन्होंने पहले ही आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वह रोहित के साथ दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 6 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। आईपीएल संन्यास के बाद रायडू को लेकर अनिल कुंबले ने साल 2019 में उन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल न करने पर प्रतिक्रिया दी है।

ambati rayudu

अंबाती रायडू (साभार-IPL)

जियो सिनेमा पर आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में कॉमेंट्री के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2019 वर्ल्ड कप में अंबाती रायडू को मौका मिलना चाहिए। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह एक बहुत बड़ी गलती थी। आपने उन्हें इस रोल के लिए तैयार किया था और अचानक स्क्वॉड से उन्हें गायब कर दिया। यह आश्चर्यचकित कर देने वाली घटना थी।

End of Feed