KSCA का अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ को सम्मान, चिन्नास्वामी में होगा स्टैंड

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों को खास सम्मान दिया है। इस बात का ऐलान तब किया गया जब इंटरनेशनल वेन्यू के तौर पर 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा था। इस मौके पर राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले ने KSCA का आभार व्यक्त किया।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने शुक्रवार को बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर स्टैंड का नामकरण करके उन्हें सम्मानित किया। मौका था, इस स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वेन्यू के रूप में 50 वर्ष पूरे होने का। इस मौके पर केएससीए के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में, एसोसिएशन ने दो दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित किया, और भारतीय क्रिकेट और कर्नाटक क्रिकेट दोनों में उनके योगदान को सराहा। इस सम्मान के लिए कुंबले और द्रविड़ दोनों ने अपना आभार व्यक्त किया। अनिल कुंबले ने कहा कि नौ साल की उम्र में जिस स्टेडियम में वे पहली बार गए थे, उसके पवेलियन के टॉप पर अपना नाम देखना उनके लिए एक विशेष और भावुक क्षण है। उन्होंने यह भी कहा कि एम चिन्नास्वामी का इतिहास भारतीय क्रिकेट के विकास को दर्शाता है।

rahul dravid anil kumble

राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले (साभार-X ANI)

"नौ साल की उम्र में यहां मैच देखने आना और फिर पवेलियन के टॉप पर अपना नाम देखना बहुत खास है। इस स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय वेन्यू के रूप में 50 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, मुझे याद आता है कि इसकी यात्रा भारतीय क्रिकेट के विकास को दर्शाती है। मैं बीसीसीआई को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।

End of Feed