Andre Russell Retirement: 'अब आगे बढ़ने का समय..' रिटायरमेंट के बाद भावुक हुए आंद्रे रसेल

Andre Russell Retirement: वेस्टइंडीज के पावर हिटर आंद्रे रसेल ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ताबड़तोड़ पारी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। हालांकि, सबीना पार्क में उनकी टीम को आठ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ गई।

Andre Russell Retirement: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर और पावर हिटर आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने यह घोषणा पहले ही कर दी थी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज उनके करियर की अंतिम श्रृंखला होगी। बुधवार को सबीना पार्क में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने विदाई मैच खेला, हालांकि वेस्टइंडीज को इस मैच में 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

Andre russell retirement instagram

आंद्रे रसेल रिटायरमेंट (फोटोृ Instagram)

विदाई पारी में दिखी पुरानी चमक

आंद्रे रसेल ने अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में भी अपने आक्रामक तेवर दिखाए। जब टीम ने 98 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे, उस समय रसेल क्रीज पर आए। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे। उनकी यह पारी एक बार फिर यह दर्शाती है कि वह क्यों इस फॉर्मेट के सबसे खतरनाक हिटर्स में गिने जाते हैं।

End of Feed