भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिला नया कोच, इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2023, 09:55 AM IST

Amol Mazumdar appointed as head coach: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार नया कोच मिल गया है। बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर अमोल मजूमदार को ये जिम्मेदारी सौपी है।

नई दिल्ली: मुंबई के पूर्व कप्तान और घरेलू क्रिकेट के धुरंधर अमोल मजूमदार को बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच चुना गया।क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्यों सुलक्षणा नाईक, अशोक मलहोत्रा और जतिन परांजपे ने कई उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिये थे ।

Amol Majumdar

अमोल मजूमदार (फोटो- bcci twitter)

मजूमदार का चुना जाना तय माना जा रहा था लेकिन इसकी घोषणा में लंबा समय लगा ।बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 'लंबी बातचीत के बाद तीन सदस्यीय समिति ने सर्वसम्मति से अमोल मजमूदार का चयन किया है ।'रमेश पवार के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में स्पिन गेंदबाजी सलाहकार के तौर पर जाने के बाद से रिषिकेश कानिटकर अस्थायी तौर पर यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

End of Feed