रायडू को पसंद है केकेआर की कोचिंग स्टाइल, बोले-ऐसी टीम बिल्कुल अच्छा नहीं करती जो...

  • Agency by: Agency
  • Updated May 14, 2024, 03:23 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने केकेआर के कोचिंग स्टाइल की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि कैसे खिलाड़ियों के काम में हस्तक्षेप उनके प्रदर्शन पर असर डालता है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू को इसमें कोई संदेह नहीं है कि जो आईपीएल टीमें अपने खिलाड़ियों को फैसले लेने के लिए सशक्त बनाती हैं, वे उन टीमों की तुलना में अधिक सफल होती हैं जो निर्णय लेने की जिम्मेदारी कोच के हाथों में छोड़ देती हैं। टीम के माहौल को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए, इस पर चर्चा में भारत और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी रायुडू ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मार्गदर्शक (मेंटर) गौतम गंभीर का उदाहरण दिया। गंभीर जिस तरह से अपने खिलाड़ियों को प्रदर्शन करने की आजादी देते हैं वह रायुडू को पसंद है और उनके अनुसार यह इस सत्र में अब तक दो बार की चैंपियन टीम की सफलता की कुंजी रही है।

Ambati Rayudu

अंबाती रायडू (साभार-IPL)

भारत के लिए 55 एकदिवसीय और छह टी20 खेलने वाले रायुडू ने मंगलवार को ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा ‘‘अगर कोच पीछे रहते हैं और पर्दे के पीछे काम करते हैं और खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेने देते हैं, खिलाड़ियों को मैदान पर प्रदर्शन करने की आजादी देते हैं, तो ऐसी टीमें ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं और नाइट राइडर्स यही कर रहे हैं।’’

End of Feed