IPL 2025: जूते भी नहीं पहन पाए फाफ, स्टार्क की पत्नी ने सुनाई दिल्ली-पंजाब मैच रद्द होने के बाद की इनसाइड स्टोरी

IPL 2025: मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली ने दिल्ली और पंजाब के बीच हुए आईपीएल मैच की डरावनी कहानी बताई है। पंजाब और दिल्ली के बीच धर्मशाला में खेला गया मुकाबला तकनीकि खराबी के कारण बीच में रोक देना पड़ा। खिलाड़ियों को तत्कार मैदान से बाहर निकाला गया और अब उस शाम की कहानी हीली ने सुनाई है।

IPL 2025: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने उस रात का घटनाक्रम साझा किया है जब पड़ोसी शहरों में हवाई हमले के सायरन बजने के कारण धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया। मैच तब रोका गया जब पंजाब 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुका था और फ्लडलाइट खराब होने को शुरुआती कारण बताया गया। ऑस्ट्रेलिया और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा उस समय अन्य खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों के साथ स्टैंड में मौजूद थीं। यह मानते हुए कि यह एक मामूली समस्या है एलिसा और उनके साथ मौजूद अन्य लोग पहले तो शांत रहे लेकिन फिर चीजें हाथ से निकल गईं।

Alyssa Healy Recalls Terrifying IPL Suspension Scare in Dharamsala Punjab vs Delhi Match

एलिसा हीली (साभार-X)

एलिसा ने ‘विलोटॉक’ पॉडकास्ट पर कहा, ‘‘बिजली के कुछ टावर की बत्ती गुल हो गई और हम बस वहीं इंतजार कर रहे थे। मैंने कुछ सीट दूर अफवाह सुनी कि हमें स्टेडियम खाली करना पड़ सकता है क्योंकि बिजली गुल हो गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और हमारे साथ परिवार और अतिरिक्त सहयोगी स्टाफ का एक बड़ा समूह था। अगले ही मिनट वह आदमी जो हमारे समूह के साथ था और हमारे साथ बस में रहता था, वह आता है और उसका चेहरा सफेद पड़ गया था।’’

End of Feed