इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया ने खोया अपना कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

शानदार फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले चैंपियन खिलाड़ी और कप्तान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एलिसा हीली इस मुकाबले को मिस कर सकती हैं।

आस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली पिंडली की चोट के कारण बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले महिला विश्व कप मैच में नहीं खेल पाएंगी। उनकी अनुपस्थिति में ताहलिया मैकग्रा कप्तानी करेंगी। पिछले दो मैचों में शतक लगाने वाली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी। आस्ट्रेलिया की मुख्य कोच शेली निश्चेके ने मंगलवार को मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, यह निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसकी पिंडली में हल्का खिंचाव है।’’

Alysa Healy

एलिसा हीली (साभार-ICC)

यह 35 वर्ष की खिलाड़ी हाल में चोटों से जूझती रही है। उनके पास अगले सप्ताह होने वाले सेमी फाइनल तक पूरी तरह फिट होने के लिए बहुत कम समय है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया शनिवार को अपने अंतिम लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगा। हीली पांव में चोट लगने के कारण पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी नहीं खेल पाई थी।

End of Feed