बुमराह के बिना जीतना भारत के लिए आसान नहीं, बोले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज लैंब

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज एलन लैंब ने भारतीय क्रिकेट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह से लेकर सचिन तेंदुलकर को लेकर अपनी बात रखी है। भारतीय क्रिकेट में हुए बदलाव का श्रेय वह आईपीएल को भी देते हैं

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इंग्लैंड के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज एलन लैम्ब का मानना है कि भारत को टेस्ट मैच जीतने के लिए अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर काफी हद तक निर्भर रहना होगा लेकिन उनकी प्रतिभा को देखते हुए वे 50 ओवर के मैचों में किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखते हैं।

Allan Lamb PTI Interview

एलन लैंब (साभार-icc)

इंग्लैंड की तरफ से 79 टेस्ट मैच के अलावा तीन बार वनडे विश्व कप में खेलने वाले 71 वर्षीय लैम्ब भारतीय क्रिकेट के विकास विशेषकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने जिस तरह से दुनिया भर के खिलाड़ियों का जीवन बदला उससे काफी खुश हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) जिस तरह से टेस्ट क्रिकेट को संचालित कर रही है उससे वह खुश नहीं दिखे।

End of Feed