IPL 2024: कोलकाता के लिए धूम मचाने के बाद हर्षित राणा ने बताया अपना लक्ष्य, जानिए उनके बारे में

All You Need To Know About KKR bowler Harshit Rana: रविवार रात लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने 3 विकेट लिए और सुर्खियों में आ गए। हर्षित ने मैच के बाद अपना अगला लक्ष्य भी जाहिर कर दिया है। आइए जानते हैं हर्षित राणा के बारे में सब कुछ।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2024 में बड़ी जीत
  • लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी मात दी
  • तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने सबको किया प्रभावित

All You Need To Know About Harshit Rana: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पिछली रात एक बड़ा मुकाबला हुआ जिसमें केकेआर ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया। इस जीत में कई खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही जिसमें सुनील नरायन (Sunil Narine) सबसे आगे रहे। लेकिन एक और खिलाड़ी ऐसा था जिसने अपना प्रभाव छोड़ा और लोग अब उसे भविष्य के क्रिकेट स्टार के रूप में देखने भी लगे हैं, हम बात कर रहे हैं हर्षित राणा की। इस तेज गेंदबाज ने लखनऊ के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई।

Harshit Rana Wants To Play For India

भारत के लिए खेलना चाहते हैं हर्षित राणा (AP)

लखनऊ को इस मैच में अपने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार (98 रन से) का सामना करना पड़ा। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया जो इस सीजन में इकाना क्रिकेट स्टेडियम का सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ। जवाब में उतरी मेजबान लखनऊ की टीम ने शुरुआत में एक विकेट गिरने के बाद केएल राहुल (KL Rahul) और मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stonis) के दम पर पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन इन दोनों के आउट होते ही पूरी टीम लड़खड़ाती चली गई और 16.1 ओवर में ही 137 रन पर पूरी टीम ऑल-आउट हो गई।

End of Feed