BCCI ने जारी की महिला क्रिकेटरों की अनुबंध सूची, जानिए ग्रेड-ए में कौन खिलाड़ी, किसको मिलेगी कितनी सैलरी

BCCI Central Contract List For Indian Women Cricket Team: बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों की केंद्रीय अनुबंध सूची की ताजा लिस्ट का ऐलान कर दिया है। यहां जानिए किस खिलाड़ी को किस श्रेणी में रखा गया है और किसको कितना वेतन मिलेगा।

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप कप्तान स्मृति मंधाना और हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को सोमवार को ग्रेड ए में बरकरार रखा गया, जो भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध की सर्वोच्च श्रेणी है।

BCCI announces central contract list for indian women cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Instagram)

तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर, ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्स, विकेटकीपर ऋचा घोष और सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को भी ग्रेड बी में बनाए रखा गया है लेकिन पिछले साल ग्रेड बी में शामिल बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड अपना अनुबंध बरकरार नहीं रख पाई।

End of Feed