T20 World Cup 2024 All Squad Full list: आगामी टी20 विश्व कप के लिए 19 टीमों का ऐलान, जानिए किस टीम में किसे मिला मौका

T20 World Cup All Teams Full Sqauad: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तान को छोड़कर टूर्नामेंट में भाग ले रही 19 टीमों का ऐलान हो गया है जानिए किस टीम में किन-किन खिलाड़ियों को मिला है मौका। जानिए सभी टीमों की पूरी जानकारी जो आपके लिए है जरूरी।

T20 World Cup 2024 All Squad Full list: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 10वें टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। अमेरिका टी20 विश्व कप की पहली बार मेजबानी कर रहा है वहीं वेस्टइंडीज दूसरी बार सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप का मेजबान बना है। इस बार विश्व कप में 20 टीमें भाग ले रही हैं। 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट का आगाज 2 जून, 2024 को डालास में मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच भिड़ंत के साथ होगा। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 29 जून, 2024 को वेस्टइंडीज के बारबाडोस में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में पहली बार अमेरिका, कनाडा, युगांडा और नेपाल की टीमें शिरकत करेंगी। विश्व कप के लिए पाकिस्तान को छोड़कर अन्य 19 टीमों के खिलाड़ियों को नाम ऐलान हो चुका है। जानिए किस टीम में किन खिलाड़ियों को मिली है जगह? पाकिस्तान कब करेगा अपनी टीम के नाम का ऐलान?

T20 World Cup 2024 All Squad

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की सभी टीमों के सदस्य

25 मई तक हो सकता है टीम में बदलाव

टी20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान करने वाली न्यूजीलैंड पहली टीम बनी। आईसीसी के पास अपनी टीम का नाम भेजने की आखिरी तारीख 1 मई है। 1 मई की रात 11:59(GST) तक विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी टीमों के लिए प्लेयर्स का नाम भेजना जरुरी है। टीमें 25 मई तक अपने दल में बदलाव कर सकती हैं। इसके बाद बदलाव के लिए आईसीसी की तकनीकी समिति की सहमति की बदलाव के लिए आवश्यकता होगी।

End of Feed