बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ धाकड़ प्लेयर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोटिल होकर बाहर हो गए हैं उनके भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलने पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरन ग्रीन हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल
  • पीठ में लगी है चोट कराया गया है स्कैन
  • भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना है संदिग्ध

लंदन: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का शुक्रवार को भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में खेलना संदिग्ध हो गया क्योंकि वह पीठ की चोट के कारण वह इंग्लैंड के मौजूदा दौरे से बाहर हो गए। बुधवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में तीसरे मैच के बाद दर्द की शिकायत के बाद 25 वर्षीय ग्रीन इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वनडे श्रृंखला के अंतिम दो मैचों से बाहर हो गये।

Cameron Green Josh Hazlewood

कैमरन ग्रीन और जोश हेजलवुड

स्कैन से पता चलेगा कितनी गंभीर है चोट

चोट के कारण उन्हें शुक्रवार को लॉर्ड्स में चौथे वनडे से भी बाहर कर दिया गया था। स्कैन से पीठ की चोट का पता चला है और ऑस्ट्रेलिया में और अधिक जांच के बाद उनकी संभावित वापसी तय की जाएगी। ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ के अनुसार ऑस्ट्रेलिया पुरुष टीम के प्रवक्ता ने कहा कि चोट की गंभीरता और उसकी वापसी का समय तब तक पता नहीं चलेगा जब तक कि खिलाड़ी पर्थ में नहीं पहुंच जाता।

End of Feed