इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए बहरीन के गेंदबाज अली दाऊद, टी20 में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में बहरीन के गेंदबाज अली दाऊद ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भूटान के खिलाफ मैच में अली दाऊद ने अपने करियर की बेस्ट स्पेल डाली और इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए।

Bhutan vs Bahrain: टी20 क्रिकेट में आए दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते रहते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड शुक्रवार को बहरीन बनाम भूटान के बीच खेले गए एक मैच में बना जहां बहरीन के 33 साल के गेंदबाज अली दाऊद ने अपने करियर की बेस्ट स्पेल डाली और इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए। वह ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। भूटान के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने केवल 19 रन देकर 7 विकेट चटकाए। उन्होंने यह कारनामा 5 मैच की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में किया। बहरीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन का स्कोर खड़ा किया। दाऊद ने तीसरे ओवर में गेंदबाजी की शुरुआत की और एक के बाद एक भूटान को 2 झटके दिए। एक वक्त 11 रन पर 3 विकेट खोकर टीम मुश्किल में नजर आ रही थी।

Ali Dawood

अली दाऊद (साभार-ICC)

इसके बाद भूटान ने चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दाऊद की शानदार गेंदबाजी ने मेजबान टीम की वापसी की सारी उम्मीदें तोड़ दीं। 16वें ओवर में उन्होंने तीन विकेट लिए और फिर अगले ओवर में दो और विकेट लेकर रिकॉर्ड सात विकेट पूरे किए। बहरीन ने यह मैच 35 रनों से जीत लिया।

End of Feed