एडिलेड: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम का सफर टी20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट के अंतर से हार के साथ खत्म हो गया। भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की सलामी जोड़ी ने नाबाद 170 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की और भारत के जबड़े से जीत छीन ली। एलेक्स हेल्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद में 86 रन बनाए। इस आतिशी पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एलेक्स हेल्स( साभार AP)
