IND vs AUS: क्या इस दिग्गज के बिना सिडनी टेस्ट में उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, एलेक्स कैरी ने दी जानकारी

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट में गेंदबाजी करते वक्त मिचेल स्टार्क परेशानी में नजर आए थे। उनके फिटनेस को लेकर सिडनी टेस्ट में उनके खेलने पर संदेह है, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ने बताया है कि यह दिग्गज बल्लेबाज खेलेगा या नहीं।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी को भरोसा है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पांचवें टेस्ट में खेलने के लिए फिट रहेंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान पसलियों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने यह टेस्ट 184 रन से जीता। स्टार्क ने बॉक्सिंग डे टेस्ट पसलियों और पीठ के दर्द से जूझते हुए खेला और बाद में एहतियात के तौर पर स्कैन भी कराया। मौजूदा सीरीज में भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में उन्होंने कुल 131.2 ओवर फेंके हैं।

Mitchell Starc Injury Update

मिचेल स्टार्क (साभार-ICC)

कैरी ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, "वह सबसे मजबूत क्रिकेटरों में से एक हैं। वह दर्द के बावजूद मैदान पर डटे रहते हैं। लेकिन वह मुकाबले के लिए तैयार रहेंगे।" हालांकि, चौथे टेस्ट में स्टार्क ने केवल एक विकेट लिया, लेकिन यह विकेट भारत की दूसरी पारी में विराट कोहली का था, जो काफी अहम था। कैरी ने उनकी गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा, "पहले स्पैल में भले ही उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिले, लेकिन यह इस सीरीज में उनकी सबसे बेहतरीन गेंदबाजी थी। अब उनके पास टीम को टेस्ट जिताने का शानदार मौका है, और वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

End of Feed