इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का दावा, 'Bazball' के कारण खराब हो रहा है रूट का प्रदर्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2024, 03:00 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने जो रूट की बल्लेबाजी पर बड़ा बयान दिया है। जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इंग्लैंड के बल्लेबाज पिछले कुछ समय से बहुत ही आक्रामक शैली में खेलते हैं जो उनके मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम के खेलने के तरीके से जुड़ा है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का मानना है कि कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम की ‘बैजबॉल’ योजना में फिट होने की बेताबी के कारण अनुभवी बल्लेबाज जो रूट भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में अपने नैसर्गिक खेल से दूर हो रहे हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज पिछले कुछ समय से बहुत ही आक्रामक शैली में खेलते हैं जो उनके मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम के खेलने के तरीके से जुड़ा है। ‘बैज’ मैकुलम का उपनाम है।

Joe Root

जो रूट और एलिस्टर कुक

कुक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने 2012 में भारत में टेस्ट श्रृंखला जीती थी। इसके बाद कोई भी विदेशी टीम भारतीय सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत सकी है। कुक ने कहा कि रूट दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में हर गेंद पर प्रहार करना चाहते थे। वह 10 गेंद की 16 रन की पारी में कभी सहज नहीं दिखे।

End of Feed