34 की उम्र में फिर युवा बल्लेबाज बनने की कोशिश में जुटा है ये भारतीय क्रिकेटर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 16, 2023, 04:40 PM IST

Ajinkya Rahane Interview: दिग्गज व अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। वो एक बार फिर वैसा ही खेलने की कोशिश कर रहे हैं जैसा कि कम उम्र के दौरान किया करते थे। रहाणे ने खुद बयां किया है कि वो क्रिकेट करियर के इस पड़ाव में क्या कुछ नया कर रहे हैं।

अजिंक्य रहाणे वह बल्लेबाज बनने की ‘कोशिश’ कर रहे हैं जो वह अपने युवा दिनों में थे। भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके मुंबई के इस कप्तान ने स्वयं की खोज की यात्रा शुरू की है और रहाणे को लगता है कि यह उनके लिए काम कर रहा है क्योंकि उन्होंने मौजूदा सत्र में पांच रणजी मैच में 76 के औसत से 532 रन बनाए हैं जिसमें 204 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।

Ajinkya Rahane trying to play like older days

अजिंक्य रहाणे (AP)

चिर प्रतिद्वंद्वी दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की पूर्व संध्या पर रहाणे ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मैं पुराने समय के बारे में सोच रहा था। जब मैं पहली बार रणजी टीम में आया था (2007 में)। मैं कैसे खेलता था, मेरी सोच-विचार की प्रक्रिया क्या थी। मैं फिर योजना बना रहा हूं और मैं वह अजिंक्य बनने की कोशिश कर रहा हूं जो मैं अपने शुरुआती दिनों में हुआ करता था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं बस चीजों को सरल रखना चाहता हूं।’’

End of Feed