क्या मैच दर मैच निखर रही है गिल की कप्तानी, क्या सोचते हैं अजिंक्य रहाणे

अंजिक्य रहाणे ने गिल की कप्तानी पर अपना फैसला सुनाया है। इस मुकाबले में गिल की कप्तानी से पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे काफी प्रभावित नजर आए। गिल ने पहले मुकाबले में 37 रन की पारी खेली।

बुधवार को शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की। गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला लिया और फिर बल्ले से 37 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 113(104) रन की साझेदारी की। इस मुकाबले में गिल की कप्तानी से पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे काफी प्रभावित नजर आए। रहाणे शुभमन गिल का बल्लेबाजी में बेखौफ अंदाज और कप्तानी में उनकी बढ़ती समझदारी से बेहद खुश नजर आए। उनका मानना है कि वह अनुभव के साथ लगातार निखर रहे हैं और हर नयी सीरीज में बतौर कप्तान पहले से बेहतर नजर आ रहे हैं।

shubman gill

शुभमन गिल (साभार-X)

भारतीय क्रिकेट में बदलाव के दौर के तहत कम उम्र में ही नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने वाले गिल ने कप्तानी के साथ अपनी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन भी जारी रखा है। अतिरिक्त जिम्मेदारी का उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा है। इतना ही नहीं, वह वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पर पहुंच चुके हैं। रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ’’बल्लेबाजी के लिहाज से शुभमन का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनके रिकॉर्ड खुद उनकी कहानी बयां करते हैं। उनकी बल्लेबाजी में मुझे सबसे अच्छी बात उनका आत्मविश्वास लगता है। ’’

End of Feed