MCA New President: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष बने अजिंक्य नाईक

MCA New President: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को अपना नया अध्यक्ष मिल गया। एमसीए के निवर्तमान सचिव अजिंक्य ने 221-114 के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। कुल 335 मत पड़े।

MCA New President: अजिंक्य नाईक मंगलवार को यहां अपने प्रतिद्वंद्वी संजय नाईक को 107 मतों से हराकर मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के नये अध्यक्ष बन गये। एमसीए के निवर्तमान सचिव अजिंक्य ने 221-114 के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। सैंतीस साल के अजिंक्य को अनुभवी राजनेता और बीसीसीआई के साथ-साथ आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार का समर्थन प्राप्त था। वह एमसीए के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi (171)

अजिंक्य नाईक, अध्यक्ष एमसीए (साभार -X)

उनके प्रतिद्वंद्वी संजय एमसीए के मौजूदा उपाध्यक्ष हैं। उन्हें आशीष शेलार समूह का समर्थन प्राप्त था। भाजपा नेता शेलार बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष भी हैं।

End of Feed