NZ vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ी बाहर

NZ vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें भारत के खिलाफ सीरीज में जीत के हीरो रहे एजाज पटेल को बाहर को रास्ता दिखा दिया गया है। इसके अलावा भी टीम में कई बदलाव हुए हैं।

NZ vs ENG: भारत के खिलाफ इस महीने के शुरू में तीसरे टेस्ट में 11 विकेट लेकर न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक क्लीन स्वीप में अहम भूमिका निभाने वाले स्पिनर अजाज पटेल को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए टीम में नहीं चुना गया है।पटेल ने भारत के खिलाफ मुंबई में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 160 रन देकर 11 विकेट लिए जिससे न्यूजीलैंड ने यह मैच 26 रन से जीता। वह तीन या इससे अधिक टेस्ट मैच की श्रृंखला में भारत का उसकी धरती पर सूपड़ा साफ करने वाली पहली टीम बन गई।

new zealand test team icc twitter

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम (फोटो- ICC)

न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए शुक्रवार को 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें पटेल को जगह नहीं दी गई है।भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 157 रन देकर 13 विकेट लेने वाले मिशेल सेंटनर टीम में शामिल एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं, हालांकि वह केवल दूसरे और तीसरे टेस्ट में ही खेलेंगे।

End of Feed