अजीत अगरकर की टीम में हुई नए सदस्य की एंट्री, अजय रात्रा को मिली जिम्मेदारी

Ajay Ratra appointment: अजीत अगरकर की टीम में एक नए सदस्य की एंट्री हुई है। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा को क्रिकेट सलाहकार समिति ने नए सदस्य के रूप में नामित किया।

Ajay Ratra appointment: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की क्रिकेट सलाहकार समिति ने मंगलवार को अजय रात्रा को अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली पुरुष चयन समिति के नए सदस्य के रूप में नामित किया। वह समिति में श्री सलिल अंकोला का स्थान लेंगे। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा काफी अनुभवी हैं। उन्होंने भारत के लिए 6 टेस्ट और 12 वनडे मैच खेले। हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए, रात्रा ने 90 से अधिक फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें लगभग 4000 रन बनाए और 240 से अधिक खिलाड़ियों को आउट किया।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (96)

अजय रात्रा (साभार-BCCI)

एक चयनकर्ता के तौर पर उनका काम घरेलू क्रिकेट में प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की पहचान करना होगा, जो वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रात्रा के पास असम, पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुख्य कोच के रूप में काम करने का अनुभव है। वह 2023 में दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे।

End of Feed