उम्र तो महज एक आंकड़ा है...33 साल की उम्र में टेस्ट टीम में चुने जाने पर क्या बोले सारांश जैन

भारतीय टेस्ट टीम में 33 साल की उम्र में पहली बार शामिल किए जाने के बाद जानिए क्या बोले ऑफ स्पिन ऑलराउंडर साराश जैन? बताया कौन हैं उनके आदर्श?

नई दिल्ली: घरेलू सर्किट और भारत ’ए’ के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद 33 साल के ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को श्रीलंका दौरे के लिए पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया और उनके लिए उम्र महज एक नंबर है। मांसपेशियों में चोट के कारण वॉशिंगटन सुंदर उपलब्ध नहीं थे इसलिए चयनकर्ताओं ने 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए मध्य प्रदेश के स्पिनर जैन को चुना।

Saransh Jain

सारांश जैन (फोटो क्रेडिट AI Generated)

उम्र महज एक आंकड़ा है, बनेंगे तीसरे सबसे उम्रदराज डेब्यूटेंट

जैन ने जियोस्टार’ पर कहा,'उम्र निश्चित रूप से बस एक नंबर है।'1995 के बाद से केवल दो भारतीय रॉबिन सिंह और राकेश शुक्ला ने 33 साल की उम्र के बाद टेस्ट में पदार्पण किया है और जैन भी ऐसा ही करने वाले हैं। जैन ने कहा,'33 बस एक नंबर है क्योंकि आजकल क्षेत्ररक्षण का स्तर इतना ऊंचा है कि मैदान पर आपकी उम्र का पता नहीं चलता। मुझे पता था कि अगर आज मैं भारतीय टीम में नहीं चुना गया तो अगले एक-दो साल में जरूर खेलूंगा, लेकिन मुझे यकीन था कि मैं जगह बना लूंगा।'

End of Feed