काउंटी क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया, अब पृथ्वी ने टीम इंडिया में खेलने पर दिया चौंकाने वाला बयान

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 10, 2023, 09:17 PM IST

Prithvi Shaw, County Cricket, Team India: लिस्ट ए क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक जड़ने के बाद भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने माना कि वह इस समय राष्ट्रीय टीम में अपने भविष्य के बारे में नहीं सोच रहे हैं बल्कि वह सिर्फ काउंटी क्रिकेट में अपने खेल का लुत्फ लेना चाहते हैं। साव ने नॉर्थम्पटनशर की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड के एकदिवसीय कप टूर्नामेंट में समरसेट के खिलाफ बुधवार को 153 गेंदों पर 244 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की।

हाल में लिस्ट ए क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक जड़ने के बाद भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) ने माना कि वह इस समय राष्ट्रीय टीम में अपने भविष्य के बारे में नहीं सोच रहे हैं बल्कि वह सिर्फ काउंटी क्रिकेट में अपने खेल का लुत्फ लेना चाहते हैं। साव ने नॉर्थम्पटनशर की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड के एकदिवसीय कप टूर्नामेंट में समरसेट के खिलाफ बुधवार को 153 गेंदों पर 244 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की।

Prithvi Shaw statement after scoring double century in county cricket

पृथ्वी शॉ (Northamptonshire CCC)

पहली बार काउंटी क्रिकेट में खेल रहे इस 23 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 28 चौके और 11 छक्के लगाए। यह लिस्ट ए में उनका दूसरा दोहरा शतक है। यह उनका इस प्रारूप में कुल नौवां शतक है। वह पिछले दो साल से भारतीय टीम की दौड़ से बाहर चल रहे हैं, उन्होंने भारत के लिए अंतिम मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे पर खेला था।

End of Feed