AFG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी अफगानिस्तान, नोएडा का ये मैदान करेगा मेजबानी

New Zealand vs Afghanistan Test: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पहली बार टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। दोनो देशों के बीच टेस्ट मैच का आयोजन भारत में किया जाएगा। मैच ग्रेटर नोएडा स्थित मैदान में होगा।

NZ vs AFG Test: अफगानिस्तान नौ से 13 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने शनिवार को इसकी घोषणा की।न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम इसके एक महीने के अंदर फिर से भारत आएगी और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी। इस श्रृंखला का आगाज अक्टूबर में होगा।

NZ vs AFG

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान (फोटो- ICC)

एसीबी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच समझौते के बाद, ग्रेटर नोएडा स्थल को अफगानिस्तान के घरेलू मैचों के लिए आवंटित किया गया है।एसीबी ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘एसीबी पुष्टि करता है कि वह भारत के ग्रेटर नोएडा में नौ से 13 सितंबर तक एकमात्र टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की मेजबानी करेगा। यह ‘ब्लैककैप्स’ के खिलाफ अफगानिस्तान का पहले टेस्ट मैच है। एसीबी पहली बार किसी द्विपक्षीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा।’’

End of Feed