AFG vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी अफगानिस्तान की टीम, देखें शेड्यूल

Afghanistan vs Bangladesh: अगले साल खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की बेहतर तैयारी के लिए अफगानिस्तान क्रिकेेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है।यह सीरीज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेली जाएगी, लेकिन तीन मैचों के लिए स्थलों को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

Afghanistan vs Bangladesh: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार(29 सितंबर) को घोषणा की कि अफगानिस्तान 6 नवंबर से बांग्लादेश के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। यह सीरीज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेली जाएगी, लेकिन तीन मैचों के लिए स्थलों को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

AFG (1)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

गौरतलब है कि अफगानिस्तान को अपने फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) के तहत इस साल की शुरुआत में जुलाई-अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे, इतने ही टी20 और दो टेस्ट खेलने थे। हालांकि, यूएई और भारत में अत्यधिक गर्मी के कारण सीरीज स्थगित कर दी गई, जहां अफगानिस्तान आमतौर पर अपने मैच आयोजित करता है।

End of Feed