अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान ने लिया टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक, जानिए क्या है वजह

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने टेस्ट क्रिकेट से लंबा ब्रेक लेने का फैसला किया है। जानिए क्या है इसकी वजह, दोबारा कब आएंगे अफगानिस्तान की टेस्ट जर्सी में खेलते हुए नजर?

KEY HIGHLIGHTS
  • राशिद खान ने लिया टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक
  • पीठ की चोट को करना चाहते हैं मैनेज
  • छह महीने से एक साल लंबा हो सकता है ब्रेक

नई दिल्ली: अफगानिस्तान क्रिकेट के ‘पोस्टर बॉय’ राशिद खान अपनी पीठ को आराम देने के लिए निकट भविष्य में टेस्ट प्रारूप में नहीं खेलेंगे जिसकी उन्होंने पिछले साल सर्जरी कराई थी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि राशिद और टीम प्रबंधन ने उनकी पीठ की समस्या को देखते हुए क्रिकेट के लंबे प्रारूप से ब्रेक लेने का आपसी सहमति से फैसला किया है।

Rashid Khan

राशिद खान

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से हैं बाहर

End of Feed