काबुल धमाके के बाद अफगानिस्तान के 19 वर्षीय क्रिकेटर की पाकिस्तान को धमकी, भारत को दिया संदेश

Kabul Hospital Attack: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने जा रहे गजनफर ने पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले की निंदा की और मिलिट्री हमलों के पीछे के मकसद पर सवाल उठाए। उन्होंने अपने 20वें जन्मदिन के चार दिन पहले कहा कि पाकिस्तान के लिए यह बुरा साबित हो सकता है।

Kabul Hospital Attack: पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान पर किए गए जा रहे एयरस्ट्राइक को लेकर अब अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर का गुस्सा फूटा है। अफगानिस्तान के 19 साल के क्रिकेटर ने काबुल में एक रिहैबिलिटेशन सेंटर पर हमले के बाद इंटरनेशनल कम्युनिटी को इमोशनल मैसेज दिया। इसके साथ ही उन्होंने भारत को भी संदेश भेजा। गजनफर ने पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले की निंदा की और मिलिट्री हमलों के पीछे के मकसद पर सवाल उठाए।

Afghanistan

अफगानिस्तान स्पिनर (फोटो साभार- am_ghazanfar70)

काबुल के हॉस्पिटल को बनाया गया निशाना

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से किए गए सबसे खतरनाक एयरस्ट्राइक में कम से कम 400 अफगानी मारे गए। वहीं 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के डिप्टी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फितरत ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि एयरस्ट्राइक में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल को निशाना बनाया गया। इस खतरनाक हमले में 2,000 बेड वाले हॉस्पिटल का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। हालांकि, पाकिस्तान इन सारे आरोपों से इनकार कर रहा है।

End of Feed