Asia Cup 2023: श्रीलंका से मिली रोमांचक हार के बाद अफगान टीम के कोच ने दिया बड़ा बयान, बोले- हम अनभिज्ञ थे

  • Agency by: भाषा
  • Updated Sep 7, 2023, 12:13 PM IST

Asia Cup 2023, Afghanistan head coach Jonathan Trott Big Statement: एशिया कप के सुपर फोर की रेस से अफगानिस्तान की टीम बाहर हो चुकी है। लीग के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान टीम को श्रीलंका से रोमांचक मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। हार के बाद टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि उन्हें नेट रन रेट (एनआरआर) की गणना की पूरी जानकारी नहीं थी।

Asia Cup 2023, Afghanistan head coach Jonathan Trott Big Statement: अफगानिस्तान के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि उन्हें नेट रन रेट (एनआरआर) की गणना की पूरी जानकारी नहीं थी और अगर उन्हें पता होता जो शायद एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबले के दौरान उन्हें फायदा हो सकता था। एशिया कप मैच में पहले बांग्लादेश से हारने के बाद अफगानिस्तान को ग्रुप बी में शीर्ष दो टीमों में शामिल होने और सुपर चार चरण के लिए क्वालीफाई करने के लिए मंगलवार को श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना था जिससे उसका नेट रन रेट बेहतर हो सके।

Afganistan Team

श्रीलंका से हार के बाद राशिद खान। (फोटो- Mohammad Kaif Twitter)

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 291 रन बनाए। अफगानिस्तान अगर 37.1 ओवर में 292 रन का लक्ष्य हासिल कर लेता तो क्वालीफाई कर सकता था लेकिन वे अन्य अनुकूल संयोजन से अनभिज्ञ थे, जिससे 38.1 ओवर तक उनकी उम्मीदें बरकरार रहती। मोहम्मद नबी और हशमतुल्लाह शाहिदी जैसे खिलाड़ियों की बड़ी हिटिंग ने अफगानिस्तान को 37 ओवर में आठ विकेट पर 289 रन पर पहुंचा दिया।

End of Feed