अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज पर ICC ने लगाया 5 साल का बैन, जानें वजह

Ihsanullah Janat Banned: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक बेहद ही बुरी खबर सामने आई है। दरअसल भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाए जाने के कारण शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इहसानुल्लाह जनत को पांच साल के लिए सभी क्रिकेट गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Ihsanullah Janat Banned: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने 7 अगस्त (बुधवार) को घोषणा की कि भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाए जाने के कारण शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इहसानुल्लाह जनत को पांच साल के लिए सभी क्रिकेट गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। ये टीम के लिए बड़ा नुकसान हैं क्योंकि इहसानुल्लाह एक उभरते हुए सितारे थे।

INSALILLAG

इंशाउल्लाह जनत (फोटो- X)

एसीबी ने बताया कि जनत ने 2024 में काबुल प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण के दौरान एसीबी और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) दोनों के भ्रष्टाचार विरोधी संहिताओं का उल्लंघन किया है। 26 साल की उम्र में जनत ने 2017 में अपने डेब्यू के बाद से अफगानिस्तान के लिए तीन टेस्ट, 16 वनडे और एक टी20 मैच खेले हैं।

End of Feed