IND vs AFG: टीम इंडिया के खिलाफ उतरने से पहले अफगानिस्तान के कोच ट्रॉट ये क्या बोल गए

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 18, 2024, 07:01 PM IST

T20 World Cup 2024 Super-8 Match, India vs Afghanistan: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में 20 जून को अफगानिस्तान का सामना टीम इंडिया से होगा। यह मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले अफगानिस्तान टीम के कोच जोनाथन ट्रॉट ने अपने गेंदबाजों को लेकर बड़ी बात कह दी।

T20 World Cup 2024 Super-8 Match, India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि उनकी टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे टी20 विश्व कप के सुपर आठ के अपने मुकाबले में भारत के खिलाफ दो ओवर में 60 रन नहीं लुटाएं जैसा उन्होंने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में किया था। अफगानिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। टीम ने चौथे ओवर में 36 रन लुटाए जबकि 18वें ओवर में 24 रन बने। वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरन की 53 गेंद पर 98 रन की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए।

IND vs AFG, India vs Afghanistan, India vs Afghanistan Live Match, India Cricket Team, Afghanistan Cricket Team, Rohti Sharma, Rashid Khan, Rohti Sharma vs Rashid Khan, Virat Kohli, T20 World Cup, T20 World Cup 2024, T20 World Cup 2024 Super-8 Match, Jonathan Trott Statements,

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

मैच से मिली सीख के बारे में पूछे जाने पर ट्रॉट ने कहा, ‘अगर हम किसी ओवर की अच्छी शुरुआत नहीं करते हैं, तो उस ओवर को जल्द समाप्त करना होगा। आज हमने दो ओवर में 60 रन दिए और इससे मैच का रुख काफी हद तक बदल गया।’ उन्होंने कहा, ‘यह खेल का हिस्सा है और हां, बल्लेबाजी से मैं निराश हूं कि हम लक्ष्य के थोड़ा और करीब नहीं पहुंच पाए।’

End of Feed