SL vs AGF Test: इब्राहिम जादरान का शतकीय धमाल, तीसरे दिन अफगानिस्तान ने की जोरदार वापसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 4, 2024, 07:52 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ एक मात्र टेस्ट के तीसरे दिन अफगानिस्तान की टीम इब्राहिम जादरान के पहले टेस्ट शतक की मदद से वापसी करने में सफल रही। ऐसा रहा टेस्ट के तीसरे दिन के खेल का हाल।

कोलंबो: इब्राहिम जादरान के पहले टेस्ट शतक से अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में एक विकेट पर 199 रन बनाकर जोरदार वापसी की। पहली पारी में 241 रन से पिछड़ने के बाद इब्राहिम (नाबाद 101) ने नूर अली जादरान (47) के साथ पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़कर अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने रहमत शाह (नाबाद 46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की अटूट साझेदारी की जिससे अफगानिस्तान की टीम अब श्रीलंका से सिर्फ 42 रन से पीछे है।

Ibrahim Zadran

इब्राहिम जादरान(साभार ACB)

अपना छठा टेस्ट खेल रहे इब्राहिम अपने पहले टेस्ट शतक के दौरान अब तक 217 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके जड़ चुके हैं। नूर अली को असिता फर्नांडो ने पगबाधा करके श्रीलंका को दूसरी पारी में एकमात्र सफलता दिलाई।

End of Feed