AFG vs IRE 3rd ODI Pitch Report, Weather: अफगानिस्तान-आयरलैंड तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 12, 2024, 05:00 PM IST

AFG vs IRE 3rd ODI Pitch Report, Sharjah Cricket Stadium and Sharjah weather forecast Today: शारजाह में आज (12 March 2024) को अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच खेला जाएगा। पहला मैच अफगानिस्तान ने जीता था, जबकि दूसरा मैच रद्द रहा था। आइए अब जानते हैं अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा शारजाह का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड तीसरा वनडे मैच
  • तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला
  • शारजाह के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर होगी टक्कर

AFG (Afghanistan) vs IRE (Ireland) 3rd ODI Pitch Report and Sharjah Weather Forecast Today Match: आज अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के शारजाह में खेली जा रही तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। अफगानिस्तान की टीम न्यूट्रल वेन्यू में खेली जा रही इस सीरीज में 1-0 से आगे है और आज वो सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की अगुवाई कर रहे हैं हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) और आयरलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling)।

AFG vs IRE 3rd ODI Pitch Report

अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड तीसरे वनडे की पिच रिपोर्ट

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच इस तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक (121) के दम पर उन्होंने 5 विकेट पर 310 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में उतरी आयरलैंड की टीम ने कोशिश अच्छी की लेकिन वे 50 ओवर में 8 विकेट खोते हुए सिर्फ 275 रन ही बना सके और 35 रन से मैच गंवा दिया। इसके बाद दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था। अब तीसरे वनडे में आज पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी और कैसा रहेगा आज शारजाह का मौसम, यहां जानते हैं।

End of Feed