बेंगलुरू:
भारत की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में हिस्सेदारी खरीदने के संकेत दिए हैं। मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पूनावाला साल 2025 की आईपीएल चैंपियन आरसीबी में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। इन अटकलों पर पूनावाला ने अपने एक एक्स(ट्वीट) मैसेज के जरिए मुहर लगा दी है। बुधवार को अदार पूरावाला ने ट्वीट करके कहा, 'सही मूल्यांकन पर, रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरू एक बेहतरीन टीम है...'।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(फोटो क्रेडिट RCB X)
वेल्यूएशन को लेकर फंसा है पेंच
साल 2025 में हुलिहान लोके ने आईपीएल ब्रांड वैल्यू की रिपोर्ट में आरसीबी की कीमत 269 मिलियन डॉलर (लगभग 24 अरब रुपये) आंकी थी। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कहा था कि आरसीबी की मौजूदा वैल्यू 2 बिलियन डॉलर(177 अरब रुपये) हो सकती है। जो पूर्व आकलन से कहीं ज्यादा है। ऐसे में खरीदारी में टीम के वेल्यूएशन को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
यूनाईटेड स्पिरिट्स लिमिटेड(USL) के पास है मलिकाना हक
वर्तमान में आरसीबी का मलिकाना हक यूनाईटेड स्पिरिट्स लिमिटेड(USL) के पास है। जो कि लंदन बेस्ड कंपनी डिएगो की सब्सीडरी है। साल 2008 में आरसीबी को विजय माल्या ने 111.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत पर खरीदा था। उस वक्त यह लीग की मुंबई इंडियन्स के बाद दूसरी सबसे बड़ी टीम था। साल 2016 में विजय माल्या से यूएसएल ने आरसीबी का मलिकाना हक अपने नाम कर लिया था। आरसीबी अब Diageo PLC के तहत यूएसएल के पूर्ण स्वामित्व में है। जिसके साथ आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए अदार पूनावाला की चर्चा हो रही है।
बीसीएस में यूनाईटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने दाखिल किया जवाब
यूनाईटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आरसीबी की हिस्सेदारी बेचने के संबंध में चल रही अफवाहों के बारे में जवाब दाखिल किया है। कंपनी ने बीएसई को बताया है कि वो बाजार में चल रही अफवाहों पर किसी तरह का जवाब नहीं देना चाहती है।
