AUS vs SL: कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद ये ऑस्ट्रेलियाई मैच से हुआ बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 06:08 PM IST

Adam Zampa out of Australia vs Sri Lanka T20 World Cup 2022 game: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टी20 विश्व कप 2022 मैच में मंगलवार को एडम जंपा नहीं खेल सके। वो कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण इस मैच से बाहर हुए। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने उनके बारे में सूचना दी।

AUS vs SL, T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में मंगलवार को एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैदान पर नजर नहीं आया। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा की, जो कोविड-19 के लक्ष्णों के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं।

Adam_Zampa

एडम जंपा (AP)

तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने मैच से पहले कहा, ‘‘जंपा ठीक है। हमें काफी कम समय में चार अलग अलग राज्यों में चार मैच खेलने हैं। इसलिए यह एहतियाती कदम है।’’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियम कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने वाले खिलाड़ी को मैच में हिस्सा लेने से नहीं रोकते।

End of Feed