U19 Asia Cup 2026: अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत

भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट के अंतर से मात देकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में एंट्री कर ली है। खिताबी मुकाबले में भारत की पाकिस्तान के साथ भिड़ंत होगी।

ओमान: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 8 विकेट से मात देकर एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। जहां उसकी चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खिताबी भिड़ंत होगी। गत विजेता पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट के अंतर से मात देकर फाइनल में जगह पक्की की। भारतीय टीम के सामने जीत के लिए अफगानिस्तान ने 228 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे टीम इंडिया ने 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 93 रन की की पारी कप्तान लक्ष्य राजचंदानी ने खेली। वहीं आर्यवीर सहवाग ने 51 रन बनाए। वहीं वीके विनीत 57(62) और यशवर्धन चौहान 16(14) रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को फाइनल में पहुंचाकर पवेलियन वापस लौटे। लीग दौर में भारत पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हुई थी जिसमें बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी थी।

Lakshya Raichandani

लक्ष्य रायचंदानी (फोटो क्रेडिट ACC X)

लक्ष्य, आर्यवीर और विनीत ने दिलाई जीत

End of Feed